राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के तीन छात्रों की सफलता की कहानी!
1. संजीव, जिन्हे दसवीं कक्षा के हिमाचल बोर्ड परीक्षा में 622/700 अंक प्राप्त हुए, वह प्रथम स्थान पर रहे। विनम्र पृष्ष्ठभूमि से आये संजीव को हमेशा से ही शीर्ष पर रहने की इच्छा थी। वह हमेशा मेहनत, अनुशासन और लगन से हर कार्य की पूर्ती करने में विश्वास रखते हैँ। विज्ञान प्रश्रोत्तरी के बहार, संजीव ने कई अन्य प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
2. 700 में से 615 अंक लेकर, यश शर्मा ने दसवीं कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किय। यश हमेशा से ही समयनिष्ठ और आज्ञाकारी रहे। रोज़मर्रा की चीज़ों से विज्ञान को समझने वाले यश वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में अपने विचारों को विकसित करते रहते। उन्होंने ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
3. निशांत को दसवीं बोर्ड में 700 में से 583 अंक मिले, जिस से वह तीसरा स्थान ले पाए। न सिर्फ पढाई, निशांत की चित्रकारी में भी दिलचस्पी है। खड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक उन्होंने कई पेंटिंग प्रतियोगिताएं जीती। उन्होंने न केवल चित्रकारी बल्कि वैज्ञानिक परियोजनाओं की श्रेणी में भी राज्य स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
हम सभी बच्चो को उनके अव्वल प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं!
Job Description Academic Mentor
Job Description Senior Executive – Communication